{"_id":"f192247e-6639-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pak-taliban-threat-to-attack-on-bjp-terrorist-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा आतंकी कैंपों’ पर करेंगे हमला: पाक तालिबान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘भाजपा आतंकी कैंपों’ पर करेंगे हमला: पाक तालिबान
नई दिल्ली/पेशावर/एजेंसी
Updated Thu, 24 Jan 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद सीमा पार आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब उल्टा चोर कोतवाल को आंखें दिखा रहा है। पाकिस्तानी तालिबान ने धमकी दी है कि यदि कश्मीर में मुस्लिमों के खिलाफ ‘भाजपा प्रायोजित आतंकवाद’ बंद नहीं होता तो वे हमला करेंगे।
विज्ञापन
तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान ने ‘द डॉन’ अखबार से बातचीत में भड़काऊ अंदाज में कहा कि शिंदे ने अपने बयान में खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कश्मीरी मुस्लिमों की हत्या के लिए सरकार समर्थित हिंदू अतिवादियों के कैंप चल रहे हैं, जिन्हें भाजपा अपना समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र को इन कैंपों पर ड्रोन हमले करते हुए संयुक्त सैन्य अभियान चलाना चाहिए। उसने धमकी दी कि यदि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र यह नहीं करते तो पाक तालिबान खुद भाजपा/संघ के आतंक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन