फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak prisoner sanuallah in deep coma

मेडिकल बुलेटिन: पाक कैदी सनाउल्लाह डीप कोमा में

Sat, 04 May 2013 11:12 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
pak prisoner sanuallah in deep coma

जम्मू की कोट भलावल जेल में शुक्रवार सुबह कैदियों के बीच हुई मारपीट में घायल पाक आतंकी सनाउल्लाह के अंगों ने एक तरह से काम करना बंद कर दिया है। मरीज डीप कोमा में है।

विज्ञापन


घायल आतंकी का ब्लड प्रेशर भी डाउन जा रहा है और उसका न्यूरोलॉजिकल स्टेटस अभी भी नहीं सुधरा है। उसकी हालत खराब होती जा रही है।

यह जानकारी देर शाम पीजीआई के मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने दी। इस बीच पाकिस्तान एंबेसी के दो अधिकारी शनिवार को पीजीआई पहुंचे।

जानिए, कौन है पाकिस्तानी कैदी राणा सनाउल्लाह हक


चिकित्सकों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को घायल की हालत के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने एडवांस ट्रामा सेंटर में जाकर सनाउल्लाह को देखा।

पीजीआई से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पाकिस्तान एंबेसी के फर्स्ट सेक्रेटरी अबरार हाशमी और जरहान अब्बास शनिवार अल सुबह 3.17 बजे पीजीआई पहुंचे।

इस दौरान उनको एडवांस ट्रामा सेंटर में ले जाकर घायल का हाल दिखाया गया। कुछ देर रुकने के बाद अधिकारी वापस चले गए और शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के बाद फिर से पीजीआई डायरेक्टर ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के अधिकारियों को मरीज की गंभीर हालत के बारे में अवगत करा दिया गया है। इसकी जानकारी पाकिस्तान के अधिकारियों ने अपने मुल्क में भी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को भी पाकिस्तान के अधिकारी पीजीआई पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सात दिन के रिमांड पर
सना उल्लाह पर हमला करने वाले आरोपी विनोद सिंह को जेल प्रशासन ने अंब गरोटा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने विनोद को शनिवार दोपहर बाद जिला अदालत में फारेस्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे सात दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

गरोटा पुलिस ने फारेस्ट मजिस्ट्रेट अदनान सैयद की अदालत में आवेदन दिया। इसमें बताया कि आरोपी विनोद सिंह 28 जुलाई 2009 से सेंट्रल जेल कोट भलवाल में हत्या की सजा भुगत रहा है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।


अब उसकी गरोटा थाने में दर्ज कातिलाना हमले के मामले में जरूरत है। फारेस्ट मजिस्ट्रेट ने जेल सुपरिंटेंडेंट को विनोद सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी गढ़वाल सिकुको तहसील पौड़ी गढ़वाल नैनीताल को पुलिस को सौंपने के आदेश दिए।

मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को आदेश दिया कि विनोद का हर 48 घंटे के बाद मेडिकल कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed