नवाज ने बढ़ाया भारत से दोस्ती के लिए हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बिना शर्त भारत से बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं। पाक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शरीफ अपने पड़ोसी मुल्कों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।
पाक मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से कहा है कि वो भारत से बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं।
नवाज शरीफ का ये बयान राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन के दौरान आया जब वो ब्रिटेन के प्रधान मंत्री से रुबरू हुए।
नवाज ने अचानक बदला राग, बिना शर्त बात को तैयार
पाक मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ ने डेविड कैमरन से कहा वो शांति चाहते हैं इसलिए भारत के साथ बिना किसी शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं।
इससे पहले शरीफ कश्मीर पर राग अलाप रहे थे। नवाज ने कश्मीर मुद्दे को सन 1947 के बंटवारे का अधूरा एजेंडा करार दिया था।
अचानक आए शरीफ के इस बयान पर भारत की प्रतिक्रिया आना बाकी हैं। लंबे वक्त से भारत के पाकिस्तान के साथ सभी तरह के संबंध तल्ख है।
दोनों देशों के बीच लंबे समय से क्रिकेट तक नहीं खेला गया है। वहीं राजनयिक और किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता पहले से ही बंद है।