फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak delegation returned from Vibrant Gujarat

‘वाइब्रेंट गुजरात’ से वापस लौटा पाक डेलीगेशन

Sun, 13 Jan 2013 10:32 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
अहमदाबाद/एजेंसी Updated Sun, 13 Jan 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
Pak delegation returned from Vibrant Gujarat

सीमा पर पाक सेना द्वारा की जा रही सीज फायरिंग से उपजे तनाव का खामियाजा पाक प्रतिनिधिमंडल को उठाना पड़ा। यह प्रतिनिधिमंडल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन’ में भाग लेने आया था।

विज्ञापन


आयोजन के पहले दो दिन तो इस प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेजन में भाग लिया लेकिन तीसरे और अंतिम दिन एलओसी पर दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़ने के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सका। आयोजकों ने तनाव के माहौल में प्रतिनिधिमंडल को विनम्रतापूर्वक वापस लौटने के लिए कहा।
विज्ञापन


भविष्य में कोई विवाद पैदा ना हो, ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने ये फैसला लिया। दूसरी ओर तनाव के चलते ही मशहूर पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जाफर का पुणे कंसर्ट कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अली जाफर पुणे में सोमवार से कंसर्ट करने वाले थे लेकिन पाकिस्तानी फौज की करतूत का पूरे देश में विरोध होने के बाद कंसर्ट आयोजकों ने इसे निरस्त करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed