{"_id":"fac6b080-5e75-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"pak-army-used-terrorists-says-bk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना करती है आतंकवादियों का इस्तेमाल: बीके सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक सेना करती है आतंकवादियों का इस्तेमाल: बीके सिंह
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना सीमा पर बर्बरतापूर्ण करतूत में अक्सर आतंकवादियों का इस्तेमाल करती है। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने सोमवार को साफ किया कि भारतीय सेना पाक की करतूतों को अच्छी तरह से समझती है और सुरक्षात्मक कार्रवाई की नीति में इस पहलू को भी शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमर उजाला ने सोमवार को छपी खबर में कहा था कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारत विरोधी एजेंडे पर काम कर रहा है। जनरल सिंह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के कैंप पूरी तरह बरकरार हैं और सईद की मौजूदगी कई बार देखी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पीओके में सईद की मौजूदगी का बयान उन्हें भी मालूम है। शिंदे ने यह जानकारी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दी थी। जनरल के मुताबिक सेना का खुफिया विभाग भी इस बात की तस्दीक में लगा है कि एलओसी पर हुई सिर काटने की ताजा वारदात में लश्कर जैसे आतंकियों का हाथ है या नहीं।
विज्ञापन
सेना के उच्चपदस्थ अधिकारी के मुताबिक पाक सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वार में आतंकवादियों का इस्तेमाल जग जाहिर हो चुका है। पाक सेना के सीमा पर फायरिंग का मुख्य मकसद यही होता है कि उसकी आड़ में प्रशिक्षित आतंकियों को इस तरफ भेजे। अब तो यह भी साफ हो चुका है कि ये आतंकी सेना के साथ सीमा पर की जाने वाली करतूतों में भी हिस्सा लेते हैं।