फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   P chidambaram said upa get easily majority in parliament

चुनावी नतीजों पर चिदंबरम का बड़ा खुलासा!

Fri, 09 May 2014 02:16 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
P chidambaram said upa get easily majority in parliament

तमाम चुनावी भविष्यवाणियों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि सहयोगी दलों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के अच्छे आसार हैं और अच्छे दिन भी आने वाले हैं।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पता नहीं क्यों बौखलाए हुए हैं और चुनाव आयोग पर हमला कर वह अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

च‌िदंबरम को पूरा व‌िश्वास

P chidambaram said upa get easily majority in parliament

कांग्रेस की चुनाव संभावनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि असली पता तो 16 मई की दोपहर तक चल जाएगा, लेकिन आज की स्थिति में कांग्रेस की सरकार बनने के अच्छे अवसर हैं।

यह पूछने पर कि क्या देश में अच्छे दिन आने वाले हैं, उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा बेहतर कल में विश्वास रखता हूं। हमारी सरकार बनेगी और अच्छे दिन भी आएंगे।’

मोदी पर भी साधा न‌िशाना

P chidambaram said upa get easily majority in parliament

चुनाव आयोग पर भाजपा और मोदी के हमलों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, ‘पता नहीं क्यों वे बौखलाए हुए हैं। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार हो, उसका चुनाव आयोग पर इस तरह हमले करना उचित नहीं लगा।

इससे आयोग कमजोर नहीं दिखता बल्कि यह उस व्यक्ति का असली चेहरा सामने लाता है जो इस तरह की बातें कर रहा है।’ चुनावी प्रक्रिया को अभी तक सफलतापूर्वक निपटाने के लिए चिदंबरम ने चुनाव आयोग की भी पीठ थपथपाई।

उन्होंने कहा कि आयोग ने एक बड़ी और शानदार भूमिका का निर्वाह किया है और चुनाव बहुत हद तक शांतिपूर्ण रहे हैं। हालांकि उन्होंने माना कि चुनाव की अवधि लंबी नहीं होनी चाहिए थी और इन्हें तीन से चार हफ्तों में निपटाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed