फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   P Chidambaram accuses govt of malicious onslaught against family

गुस्साए चिदंबरम ने सरकार पर किया हमला

Tue, 01 Dec 2015 05:50 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram accuses govt of malicious onslaught against family

देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे निशाना बनाओ पर मेरे बेटे को परेशान मत करो। मंगलवार को ही प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की टीमों ने पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की फर्म पर छापे मारे हैं। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए पी.चिंदबरम ने कहा कि सरकार मेरे परिवार और मेरे बेटे, उसके मित्रों को परेशान न करें। अगर सरकार को मुझसे कोई समस्या है तो मुझे निशाने पर ले।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के मित्रों को निशाने पर न लिया जाए, वो अपना बिजनेस कर रहे हैं और उनका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। पी.चिंदबरम ने कार्ति के दोस्तों के फर्म पर छापे के बात कहीं। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार सरकार की तरफ से जारी इस कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

'सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर हमें परेशान कर रही'

P Chidambaram accuses govt of malicious onslaught against family

पी.चिदंबरम ने कहा कि वो अभी यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने साफ किया कि हमारे परिवार के किसी भी सदस्य का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। साथ ही हमारे परिवार की कोई पूंजी और आर्थिक हित इससे जुड़ा हुआ नहीं हैं।

चिदंबरम ने कहा कि वो कंपनियां प्रोफेशनल रूप से चलाई जा रही हैं और जांच अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब देने के लिए वो स्वतंत्र है। मैं इस बात की निंदा करता हूं कि मेरे बेटे से इन कंपनियों को जोड़ कर परेशान किया जा रहा है। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि कि सरकार के कहने पर ईडी के एक अधिकारी की तरफ से लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर हमें परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed