फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   owaisi brothers for poisoning the mind of muslims says shivsena

'मुस्लिमों के भेजे में जहर भर रहे हैं ओवैसी बंधु'

Thu, 23 Apr 2015 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Apr 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
owaisi brothers for poisoning the mind of muslims says shivsena

शिवसेना ने एमआईएम के ओवैसी बंधुओं पर आरोप लगाया है कि वे मुस्लिमों के भेजे में जहर भर रहे हैं। पार्टी ने अपने मुखपत्र में दोनों भाइयों पर हमला बोलते हुए कहा है कि इनकी बांद्रा विधानसभा उप चुनाव की तरह ही संभाजीनगर (औरंगाबाद) और नवी मुंबई नगर निगम के चुनावों में करारी हार होगी।

विज्ञापन


पार्टी के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि ओवैसी बंधुओं ने हाल ही में फतवा जारी कर कहा है कि नगर निकाय चुनाव में फगवा झंडा हटाकर हरा झंडा फहरा दें। शिवसेना ने कहा कि इन लोगों से और क्या उम्मीद की जा सकती है, दरअसल, ये लोग मुस्लिमों के जेहन में पाकिस्तानी हरा रंग भर रहे हैं।
विज्ञापन


मुखपत्र में इनके लिए दानव जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। पार्टी ने कहा कि ओवैसी बंधु को यह नहीं भूलना चाहिए कि हाल ही में बांद्रा उपचुनाव में शिवसेना ने करारी मात दी है। इसी तरह नगर निगम चुनावों में भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले ओवैसी बंधुओं के खिलाफ सामना में कई लेख प्रकाशित किए जा चुके हैं।

'मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए'

owaisi brothers for poisoning the mind of muslims says shivsena

शिवसेना का ओवैसी भाइयों पर लगाए आरोपों से पहले भी सामना में इस तरह के लेख प्रकाशित किए जा चुके हैं। कुछ महीने पूर्व हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि जो ताकतें हिंदुओं के लिए खतरनाक हैं वो हाल विधानसभा चुनावों में अपना सिर उठाया है।

12 अप्रैल के अंक में सामना ने लिखा था 'सावधान! बिल में संपोले हैं!!' इसके साथ ही सामना शिवसेना प्रमुख के उस बयान को सही बताया है जिसमें कहा ‌गया था कि मुसलमानों से मतदान का अध‌िकार छीन लेना चाहिए। सामना की इस खबर शिवसेना के सांसद संजय रावत ने सही ठहराया है।

शिवसेना सांसद संजय रावत ने कहा था कि आजादी के बाद से ही मुस्लिम मतदाताओं का उपयोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया है इसलिए मुस्लिमों को मताधिकार से वंचित कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed