फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Over two lakh vacancies in railways

रेलवे में दो लाख से अधिक पद खाली, होंगी बंपर भर्तियां

Thu, 25 Oct 2012 12:42 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 25 Oct 2012 12:42 AM IST
विज्ञापन
Over two lakh vacancies in railways

नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मौजूदा समय में रेलवे में 2 लाख से भी अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इनमें से 90 हजार पद केवल सुरक्षा संबंधी क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस क्षेत्र में लोको रनिंग स्टाफ, ड्राइवर, स्टेशन मास्टर, गार्ड, टेक्नोलॉजी सुपरवाइजर, कंट्रोल एंड यार्ड स्टाफ, सिगनल इंसपेक्टर और मेंटेनेंस कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा वर्कशॉप, कमर्शियल सेक्शन, पैरा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य विभागों में भी नई नियुक्तियां की जानी है। रेलवे ने कहा है कि इन पदों पर भर्तियों के लिए तेजी से प्रयास जारी हैं। रेलवे के अनुसार छह महीने पहले 2.6 लाख पद खाली थे जो घटकर अब 2.1 लाख रह गए हैं। अगले छह महीने में यह आंकड़ा 1.5 लाख तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने साथ ही बताया कि चालू वित्त वर्ष में अभी तक 67 रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 6 तो इसी महीने हुई है। अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में ग्रुप सी के 32 हजार और ग्रुप डी के 85 हजार पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की हैं। साथ ही कहा कि पिछले दो सालों में सुरक्षा संबंधी 84 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed