फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   out of total 200 snakes only these four kind of snakes are poisonous

सिर्फ ये चार सांप ही होते हैं जहरीले, बाकी होते हैं फुस्स

Wed, 19 Aug 2015 07:42 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
out of total 200 snakes only these four kind of snakes are poisonous

सांपों को सम्मान देने के पर्व नागपंचमी पर सांपों के संरक्षण का ध्यान रखते हुए उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत है। जहर के कारण सांपों को खतरनाक मानने वाले जान लें कि भारत में करीब 200 किस्म के सांप पाए जाते हैं जिनमें से सिर्फ चार ही जहरीले हैं।

विज्ञापन


बाकी के सांप ‘नान पायजनस’ हैं। मनुष्य के मित्र और प्रकृति की शानदार देन सांपों के प्रति जागरूकता पैदा करने के काम में लगे ओंकार सिंह इसी मकसद से बुधवार को अचल ताल की गुमटी पर एक प्रदर्शनी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें वह सांपों से जुड़ी भ्रांतियां और उनकी उपयोगिता को बताएंगे। ओंकार सिंह कहते हैं अगर सांप न हों तो चूहे अपनी प्रजनन क्षमता से अपनी संख्या इतनी बढ़ा लेंगे कि पूरी पृथ्वी का अनाज तीन दिनों में साफ कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रजाति के सांप होते हैं जहरीले

- केवल कोबरा, कामन करैत, रसल्स वायपर और सस्किल्ड वायपर ही जहरीले हैं।

सांपों के संबंध में क्या आप जानते हैं?

out of total 200 snakes only these four kind of snakes are poisonous

- सांप दूध नहीं पीते। न सुन सकते हैं क्योंकि उनके कान नहीं होते, हवा में ध्वनि तरंगों के कारण वह सक्रिय होते हैं।
- मूवमेंट के प्रति संवेदनशील होते हैं इसीलिए हिलती हुई चीज देखकर प्रतिक्रिया करते हैं।
- सभी सांप आत्मरक्षा में काटते हैं जो कि इनका स्वाभाविक गुण है।
- दुमुंही सांप के दो मुंह नहीं होते। न ही यह छह महीने एक और छह महीने एक मुंह का प्रयोग करते हैं।
- इच्छाधारी नाग और नागिन का होना, मणि धारी नाग का होना, नागिन का बदला लेना भ्रामक बातें हैं।
- सांपों की औसत उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होती। सांपों में बदला लेने की प्रवृत्ति नहीं होती।
- गर्भवती स्त्री को देखने से सांप अंधा हो जाता है, यह भी भ्रामक बात है।
- सांप डसने पर (बायगीरों के कहने पर) फिर से जहर निकालने आ जाता है, यह गलत है।

अगर सांप काट ले तो ये करें

out of total 200 snakes only these four kind of snakes are poisonous

- काटने के स्थान से ऊपर तक दो बंध लगाएं
- समय बर्बाद न करें, अस्पताल ले जाने में देर न करें
- समय से उपचार मिल जाए तो 99 फीसदी मामलों में जान बच जाती है।

आज अचल गुमटी पर जागरूकता प्रदर्शनी

आज सुबह 10 बजे अचल सरोवर की गुमटी पर जो प्रदर्शनी ओंकार सिंह लगा रहे हैं उसमें लकड़ी के मॉडल्स, चार्ट, वास्तव के सांप आदि के माध्यम से सांपों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेंगे।

ओंकार सिंह का कहना है कि अगर किसी के घर में सांप निकल आए तो उसे जिंदा पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा सकता है। ओंकार सिंह को भी दो बार कोबरा काट चुका है लेकिन सही जानकारी और उपचार से वह स्नैक बाइट से बेअसर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed