{"_id":"db1357bc-5eec-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"our-soldiers-sacrifice-will-not-go-in-vain-says-army-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सैनिकों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सैनिकों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद देश भर में बने तनाव के बीच सेना ने कहा है कि पाकिस्तान ने सीमा पर उकसाने की कार्रवाई दोबारा की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनायक ने कहा है कि पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सबसे पहले युद्घ विराम के समझौते को तोड़ा और अब उकसाने वाली कार्रवाई पर उतर आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फौजों ने हमारे दो जवानों लांसनायक हेमराज और सुधाकर को बर्बर तरीके से मारा लेकिन इन शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई उकसाने वाली है। उन्होंने कहा कि अब उसके उकसाने पर हम उसका माकूल जवाब देंगे।
विज्ञापन