फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Osama wanted to reinvent Al-Qaeda

‘अलकायदा को नए रूप में पेश करना चाहता था ओसामा’

Fri, 20 Feb 2015 12:01 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Osama wanted to reinvent Al-Qaeda

वैश्विक आतंकी संगठन के रूप में अलकायदा को पहचान मिलने से हताश इसका प्रमुख ओसामा बिन लादेन आतंकी समूह का नाम बदलना चाहता था।

विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान में अमेरिकी विशेष बलों के हाथों मारे जाने से पहले ओसामा बिन लादेन अलकायदा का नाम बदलना चाहता था, ताकि इसे इस्लाम के और करीबी के रूप में देखा जाए।

अलकायदा सरगना के एबटाबाद ठिकाने से मिली गुप्त जानकारी का हवाला देते हुए व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि ओसामा का मानना था कि अलकायदा का नाम बदलने से आतंकी भर्ती करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

अमेरिका ने किया दावा

Osama wanted to reinvent Al-Qaeda

उन्होंने बताया कि ओसामा को मारने के बाद अमेरिकी कमांडो को ओसामा के ठिकाने से गुप्त जानकारियों की सामग्री बरामद हुई थी, जिसमें उसकी बातचीत के मूल्यांकन और अलकायदा के बारे में नजरिया से जुड़े सबूत शामिल है।

अर्नेस्ट ने कहा कि लिखित सबूतों से साफ होता है कि आतंकी सरगना अलकायदा के धार्मिक संगठन के रूप में पहचान मिलने को लेकर नहीं, बल्कि समूह को आतंकी संगठन के तौर पर पहचान मिलने से हताश था।

उन्होंने कहा कि विश्व में कट्टरपंथी विचारधाराओं की मांग को लेकर कोई सवाल नहीं है। इसके प्रचार के लिए कुछ आतंकी तत्व मुस्लिम धर्म में घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी हिंसाओं को सही साबित करने के लिए धर्म को विकृत करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed