फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   OROP row: Ex-servicemen try to burn their medals, stopped by fellow protestors

OROP: पूर्व सैनिकों ने की मेडल जलाने की कोशिश

Thu, 12 Nov 2015 08:04 AM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
OROP row: Ex-servicemen try to burn their medals, stopped by fellow protestors

पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की सौगात की घोषणा करने के बाद कुछ सैनिकों ने बुधवार को जंतर मंतर अपने मेडल जलाने की कोशिश की। हालांकि, उनके अन्य साथियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। उनका कहना है कि सरकार ने जो ओआरओपी की घोषणा की है उसमें कई खामियां है।

विज्ञापन


इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे रिटायर्ड मेजर जनरल सतबीर सिंह ने सैनिकों के मेडल जलाने की घटना से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने मेडल जलाए हों और भविष्य में भी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

बहस के खुली चुनौती

OROP row: Ex-servicemen try to burn their medals, stopped by fellow protestors

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि वो सैनिकों की मांग को पूरा करें और उनकों भरोसा दिलाएं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर हमला करते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने ओआरओपी को लेकर जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। इससे एक दिन पहले पूर्व सैनिकों ने गुहार लगाई थी की देश को गुमराह करना बंद किया जाए।

इतना ही नहीं पूर्व सैनिकों ने सरकार को खुली बहस के लिए भी चुनौती दी थी। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कुछ पूर्व सैनिकों ने अपने मेडल वापस किए थे, जिसके बाद यह आंदोलन थोड़ा और उग्र हो गया। सैनिकों के इस आंदोलन की वजह से सरकार का उन्हें दिया गया दिवाली का तोहफा (ओआरओपी) फिका ही रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed