{"_id":"0cb05cea-989d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"organizers-of-us-group-that-met-modi-sought-16000-a-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से मुलाकात की कीमत आठ लाख रुपए?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी से मुलाकात की कीमत आठ लाख रुपए?
नई दिल्ली/शिकागो/एजेंसी/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई मुलाकात पर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
एक अमेरिकी समाचार पत्र हाई इंडिया के मुताबिक, भारत दौरे के लिए अमेरिकी दल से प्रति व्यक्ति 3 हजार से लेकर 16 हजार डॉलर (1.5 लाख से 8 लाख रुपए तक) वसूले गए।
इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा बचाव की मुद्रा में आ गई है। गुजरात भाजपा ने इस खबर का खंडन किया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा कि मोदी अमेरिकी वीजा पाने को कुछ भी करने को तैयार हैं।
मोदी से बृहस्पतिवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। इसमें चार रिपब्लिकन सांसद भी शामिल थे।
रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों ने भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय में इस दौरे के बारे में प्रचार किया था।
यह दौरा एक राजनीतिक कार्रवाई समिति (पीएसी), नेशनल इंडियन अमेरिकी पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एनआईएपीपीआई) द्वारा प्रायोजित है।
इसकी स्थापना शिकागो के कारोबारी शलभ कुमार ने की है। प्रतिनिधिमंडल ने मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण भी दिया है।
‘मार्केटिंग नौटंकी’ है मुलाकात: कांग्रेस
गुजरात कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात को महज ‘मार्केटिंग नौटंकी’ करार दिया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि यह मुलाकात और कुछ नहीं बल्कि मोदी के प्रचार के लिए कुछ वैश्विक पब्लिक रिलेशन फर्मों की मात्र मार्केटिंग हथकंडा है।
विज्ञापन
मोढवाडिया ने आरोप लगाया कि यह प्रतिनिधिमंडल ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के जरिए भेजा गया लेकिन ऐसा दिखाया जा रहा है कि मानों यह आधिकारिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल है और अमेरिकी सरकार ने खुद मोदी को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
लेकिन तथ्य यह है कि लगातार लॉबिंग की कोशिशों के बावजूद न केवल भूतपूर्व बल्कि वर्तमान ओबामा प्रशासन का मोदी को लेकर पुराने रुख में कोई बदलाव आया है।
अमेरिका जाने को बेताब नहीं हैं मोदी
भाजपा ने शुक्रवार को साफ किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाने के लिए बेताब नहीं हैं।
पार्टी ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी वीजा को लेकर जारी पाबंदी को हटाने की मांग नहीं की है।
पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक ओर कुछ देश खून से सने हाथों वाले तानाशाहों को शरण देते हैं, तो दूसरी ओर पूर्वाग्रह के चलते लोकतांत्रिक तरीके से चुने मुख्यमंत्री को वीजा देने पर ऐतराज जताते हैं।
अमेरिकी सांसदों के गुजरात दौरे से गदगद भाजपा ने कहा कि मोदी सरकार के विकास की गाथा आज देश-दुनिया में पहुंच गई है।