फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   order to install CCTVs in all state prisons Within a year

एक साल के भीतर सभी राज्यों की जेलों में सीसीटीवी लगाने का आदेश

Sat, 25 Jul 2015 12:38 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
order to install CCTVs in all state prisons Within a year

जेल और हिरासत में मानवाधिकार के हो रहे उल्लंघनों को रोकने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने देश की तमाम जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। शीर्ष अदालत ने इस काम को अंजाम देने के लिए सरकारों को एक साल का वक्त दिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसके साथ ही सभी राज्यों को तमाम पुलिस स्टेशनों और लॉक अप में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


पीठ ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में मानवाधिकार आयोग नहीं है, वहां उसका गठन किया जाए। इसके अलावा आयोगों में खाली पड़े पदों का जल्द नियुक्ति की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि हर थाने में कम से कम दो महिला कांस्टेबल की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में हो रही मौतें

order to install CCTVs in all state prisons Within a year

अदालत ने यह आदेश दिलीप के बसु द्वारा दाखिल जनहित याचिका का निपटारा करते हुए दिया है। याचिका में जेलों की स्थिति में सुधार लाने और राज्यों में मानवाधिकार आयोग के गठन की गुहार की गई थी।

मालूम हो कि कई राज्यों में मानवाधिकार आयोग का गठन अब तक नहीं हुआ है। इस मामले में नियुक्त अमाइकस क्यूरी वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के सुझावों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने ये निर्देश दिए।

हिरासत में हो रही मौतों और कैदियों की हो रही प्रताड़ना को समाप्त करने के लिए ये सुझाव दिए गए थे। अदालत ने सिंघवी से सुझाव देने के लिए कहा था। मालूम हो कि तीन महीने पहले चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली के तमाम थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed