फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Opposition trying to interrupt both houses over Katheria and Irani's statement

विशेषाधिकार हनन मामला, सभापति करेंगे फैसला

Tue, 01 Mar 2016 02:25 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
Opposition trying to interrupt both houses over Katheria and Irani's statement

रोहित वेमुला मामले में शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए ईरानी पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


विपक्ष की विशेषाधिकार हनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सभापति को फैसला करना है। हालांकि, इस दौरान सरकार पक्ष के नेताओं और विपक्ष के नेताओं में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान कार्ति चिदंबरम का मुद्दा भी खासा गर्माया रहा। जहां एक ओर विपक्ष रोहित वेमुला मुद्दे पर हंगामा कर रहा था वहीं एमआईडीएमके के सांसद एयरसेल-मैक्सिस घोटाले में कथिततौर पर कार्ति चिदंबरम की भूमिका और उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाट आंदोलन का मुद्दा भी गर्माया

Opposition trying to interrupt both houses over Katheria and Irani's statement

इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई थी। इस दौरान विपक्ष ने मानव संसाधन विकास मंत्री (राज्य) आरएस कठेरिया के बयान को लेकर हंगामा किया।

हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को कुछ देर की लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा। इसके अलावा हंगामे की वजह से राज्यसभा को भी स्थगित करना पड़ा।

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के दौरान कथित मुरथल गैंगरेप का मामला उठाया। उन्होंने कहा की इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सैलजा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जाट आंदोलन के दौरान सरकार ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। राज्य में इस तरह की सरकार की कोई आवश्यकता नहीं है।

कई बार कार्यवाही हुई स्थगित

Opposition trying to interrupt both houses over Katheria and Irani's statement

जहां एक ओर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर एआईडीएमके के सांसदो ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एआईडीएमके के सांसद हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए।

कार्ति चिदंबरम का नाम एयरसेल-मैक्सवेल स्पेक्ट्रम डील में सामने आया जिसमें उन पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप है। इन्हीं आरोपों के आधार पर कार्ति पर कार्रवाई की मांग हो रही है।

वहीं उच्च सदन में भी जमकर हंगामा हो रहा है। विपक्षी दल सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed