फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   opposition in lok sabha during budget session

बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए होमवर्क में जुटा विपक्ष

Fri, 05 Feb 2016 04:19 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
opposition in lok sabha during budget session

बजट सत्र के दौरान विरोधी दल केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ संबंधों, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमला, हैदराबाद विश्वविद्यालय में छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी का मामला समेत कई मुद्दे सरकार की परेशानी बढ़ा सकते हैं। वहीं जीएसटी को लेकर सरकार चाहे जितनी आश्वस्त दिखाई दे रही हो, लेकिन इसे संसद की मंजूरी मिलना बहुत आसान नहीं है।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू द्वारा बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक के बाद आनंद शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि यह एक औपचारिक बैठक थी। इसमें बजट सत्र की तारीख, सत्र को एक या दो चरणों में चलाने आदि पर ही चर्चा हुई। बैठक के दौरान कोई और मुद्दा नहीं उठा।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस में बजट सत्र को लेकर पार्टी के रुख पर मंथन जारी है। अभी पार्टी सत्ता पक्ष को किसी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं नजर आ रही है। अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन का अनुमोदन भी काफी अहम मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई

opposition in lok sabha during budget session

केंद्र सरकार जहां इसको सदन की मंजूरी दिलाने के लिए कोशिश करेगी, वहीं कांग्रेस के लिए यह नाक की लड़ाई होगी। जीएसटी को लेकर भी राजनीतिक रार के पूरे आसार हैं।

आनंद शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार खुद जीएसटी को पास कराने की इच्छुक नहीं है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का भी कहना है कि केंद्र का मकसद केवल जीएसटी का नाम लेकर कांग्रेस को कोसना है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस को जीएसटी को पारित कराने में सहयोग देने में कोई आपत्ति नहीं है।

यह यूपीए सरकार द्वारा शुरू किया गया प्रस्ताव था। इसलिए केंद्र सरकार यदि इसे पारित कराने की इच्छुक है तो इसको लेकर उसे कांग्रेस पार्टी की चिंताओं पर गौर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed