फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Opponents raise question after mohan bhagawat statement

हिंदू राष्ट्र पर भागवत के बयान के बाद मचा सियासी घमासान

Tue, 12 Aug 2014 08:36 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
Opponents raise question after mohan bhagawat statement

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान ‘सभी हिंदुस्तानी हिंदू हैं’ पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भागवत के इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन


कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, माकपा और बसपा ने भागवत के इस बयान की आलोचना की है जबकि भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने संघ प्रमुख के बयान का समर्थन किया है।
विज्ञापन

मायावती ने भी खोला मोर्चा

Opponents raise question after mohan bhagawat statement

भागवत ने ओडिशा के कटक में एक कार्यक्रम में रविवार को कहा था कि अगर इंग्लैंड में रहने वाले अंग्रेज हैं, जर्मनी में रहने वाले जर्मन हैं और अमेरिका में रहने वाले अमेरिकी हैं तो हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू क्यों नहीं हो सकते।

इस पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि भागवत को भारतीय संविधान का ज्ञान नहीं है। यदि उन्हें इसकी जानकारी होती तो वह ऐसा नहीं कहते।

उन्हें पहले संविधान का अध्ययन करना चाहिए और फिर इस तरह की बातें करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश में रहने वाले विभिन्न धर्मों को ध्यान में रखकर ही देश का नाम हिंदुस्तान नहीं, भारत रखा था।

व‌िरोध में आए सभी दल

Opponents raise question after mohan bhagawat statement
माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि भागवत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह देश संविधान में विश्वास करते हैं या नहीं।

जदयू के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि देश संविधान के बताए रास्ते पर चल रहा है और आगे भी चलेगा। जो इस रास्ते को बदलने की कोशिश करेगा वह सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed