फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only sonia and rahul win loksabha seats in up

भाजपा के इन छिपे रुस्तमों पर किस्मत मेहरबान

Fri, 16 May 2014 07:54 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
only sonia and rahul win loksabha seats in up

भाजपा की सीनियर ब्रिगेड में शामिल किए जा चुके मुरली मनोहर जोशी को शायद खुद इस बात की आशंका थी कि वो कानपुर से नहीं जीत पाएंगे।

विज्ञापन


यहां तक कि जोशी ने अपनी पुरानी सीट पाने के लिए कई बार रूठने का इशारा भी किया लेकिन भाजपा ने उन्हें चुका हुआ समझ कर उन पर बड़ा दांव नहीं खेला। लेकिन जोसी किस्मत के धनी निकले और सीट निकाल ले गए।

गांधीनगर: लाल कृष्ण आडवाणी

only sonia and rahul win loksabha seats in up

लाल कृष्ण आडवाणी के बारे में बात की जाए स्पष्ट हो रहा है कि वो खुद गांधीनगर से लड़ना नहीं चाह रहे थे। जानकार कहते हैं कि खुद आडवाणी को इस बात का अंदेशा था कि कहीं मोदी साजिश के तहत आडवाणी को हरवा न दें।

लेकिन हर किसी का अंदेशा गलत निकला और भाजपा का ये सीनियर खिलाड़ी बाजी मार ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर: नितिन गडकरी

only sonia and rahul win loksabha seats in up

पहली बार चुनाव लड़ रहे नितिन गडगरी को नागपुर की सीट दी गई। इस सीट से कांग्रेस के विलास मत्तेवार लगातार पांच बार सांसद रहे हैं। ऐसे में प्रचार के मैदान में नए नितिन गडगरी को काफी दिक्कतों का सामना करने का अंदेशा था।

माना जा रहा था कि अगर नितिन हारते भी हैं तो भी महाराष्ट्र में कांग्रेस के इस अभेद गढ़ समझने में आसानी होगी। लेकिन इसे मोदी लहर कहिए या नितिन गडगरी की क्षमता, ये सीट भाजपा के खाते में आ गई।

विज्ञापन

बागपत: सत्यपाल सिंह

only sonia and rahul win loksabha seats in up

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह भाजपा के छिपे रुस्तम निकले। बागपत जैसे जाट बहुल क्षेत्र में चौधरी अजित सिंह को पटखनी देना वाकई अचंभित करने वाला है।

भाजपा ने एक ईमानदार कहे जाने वाले पुलिस अधिकारी को जाट नेता के खिलाफ उतारा तो उसे उम्मीद नहीं थी कि ये पुलिस वाला जाट वोट खींच पाएगा।

खासकर तब जब कुछ ही समय पहले जाट आरक्षण लागू हुआ हो। लेकिन सत्यपाल सिंह ने अजित सिंह जैसे ताकतवर नेता को धूल चटा कर साबित कर दिया कि किस्मत और मतदाता कुछ भी कर सकते हैं।

किरण खेर चंडीगढ़ से

only sonia and rahul win loksabha seats in up

चंडीगढ़ से जब भाजपा ने अभिनेत्री किरण खेर को मैदान में उतारा तो हर किसी का सवाल था, कांग्रेस के पवन बंसल जैसे तगड़े उम्मीदवार के सामने नौसिखिया किरण खेर ही क्यों। दरअसल भाजपा इस सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त भी नहीं थी।

किरण का राजनीति से कभी पाला नहीं पड़ा और वो भी जानती थी कि केवल पंजाबी होने से ही उनके खाते में वोट नहीं पड़ने वाले। एक तरफ पवन बंसल की पुरानी सीट और दूसरी तरफ आप की तरफ से गुल पनाग का ग्लैमर।

किरण खैर को भी जीतने की उम्मीद कम ही थी लेकिन चंडीगढ़ की जनता ने भाजपा को यह सीट गिफ्ट में दे दी।

चांदनी चौक: डॉ. हर्षवर्धन

only sonia and rahul win loksabha seats in up

दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा, हर्षवर्धन सिंह के चांदनी चौक से जीतने की संभावनाएं काफी गम थी। माना जा रहा है कि पिछली बार के सांसद कपिल सिब्बल का मुख्य मुकाबला आप के आशुतोष से हैं।

खुद भाजपा को ये  अंदाजा था कि संगठन के व्यक्ति होने के कारण हर्षवर्धन का जनाधार उतना नहीं हो पाएगा। लेकिन हर्षवर्धन पक्के खिलाड़ी निकले और उन्होंने तीन बार के सांसद कपिल सिब्बल को चांदनी चौक की गलियों में धूल चटा दी।

देवर‌िया: कलराज मिश्र

only sonia and rahul win loksabha seats in up

भाजपा के इस बुढ़ा चुके नेता की कभी प्रदेश और संगठन में तूती बोलती थी। लेकिन उम्र के फेर में कलराज मिश्र को ह‌ाशिए पर ला खड़ा कर दिया।

जोशी और आडवाणी की तरह भाजपा ने कलराज मिश्र पर भी बड़ा दांव नहीं खेला और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। यही कलराज मिश्र देवरिया में बसपा के नियाज अहमद से ढाई लाख रिकार्ड वोटों से जीत गए।

मथुर: हेमा मालिनी

only sonia and rahul win loksabha seats in up

भाजपा को हार का डर मथुरा की सीट पर भी था। यहां से ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को उतारा गया। लेकिन मथुरा का इतिहास कहता है कि यहां से कभी कोई महिला उम्मीदवार नहीं जीती।

यहां हेमा मालिनी के खिलाफ रालोद के युवा नेता जयंत चौधरी ताल ठोक रहे थे। खुद संघ को अंदेशा था कि मथुरा बाहर से आई हेमा को स्वीकार नहीं करेगी और इ‌सीलिए उसने अपनी पूरी मशीनरा हेमा के लिए झोंक दी।

लेकिन हेमा की किस्मत कहिए कि वो जयंत चौधरी जैसे लोकप्रिय जाट नेता को परास्त कर संसद जा पहुंची।

डुमर‌िया गंज: जगदंबिका पाल

only sonia and rahul win loksabha seats in up

ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस छ़ोड़कर आए जगदंबिका पाल के भी हारने की आशंका लग रही थी। खुद भाजपा को अंदेशा था कि शायद जनता दलबदलू समझ कर जगदंबिका पाल को ठुकरा न दे।

लेकिन जगदंबिका पाल की किस्मत के बारे में क्या कहें कि पार्टी बदलने के बावजूद जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया।

पाटल‌िपुत्र: रामकृपाल यादव

only sonia and rahul win loksabha seats in up

रामकृपाल यादव लालू ने जब रामकृपाल यादव की पाटलिपुत्र सीट छीनकर अपनी बेटी मीसा भारती को दे दी तो खफा होकर रामकृपाल यादव ने भाजपा का दामन पकड़ लिया।

राजनीतिक विशलेक्षक उम्मीद कर रहे थे कि लालू जोड़ तोड़ और प्रचार के बल पर बेटी की सीट निकाल ले जाएंगे। ल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed