फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only mulayam singh can help to make ram temple

‘मुलायम ही करा सकते हैं राम मंदिर निर्माण’

Tue, 12 Jan 2016 05:06 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
only mulayam singh can help to make ram temple

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने सोमवार को मुमुक्षु आश्रम में कई ज्वलंत मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन समिति से जुड़े रहे स्वामी चिन्मयानंद का मानना है कि यदि कोर्ट के बाहर बातचीत के आधार कोई राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर सकता है तो वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव हैं।

विज्ञापन


उनके अलावा कोई भी व्यक्ति इस मसले को नहीं सुलझा सकता, सुब्रह्मण्यम स्वामी तो कतई नहीं। चिन्मयानंद का कहना है कि जब कश्मीर और राम मंदिर निर्माण की बात शुरू होती है तो अनावश्यक बयानबाजी शुरू हो जाती है और बयानबाजी वे लोग करते हैं, जिनसे कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन


यह सिर्फ एक-दूसरे पक्षों को चिढ़ाने का काम करते हैं। सुब्रह्मण्यम स्वामी कोई नई बात नहीं कर रहे हैं। उनकी पहल अथवा बात को कोई मानने वाला भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ईमानदारी से करनी चाहिए पहल'

only mulayam singh can help to make ram temple

पूर्व गृह राज्यमंत्री का विश्वास है कि यदि मुलायम सिंह यादव चाहें तो राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सकता है और उन्हें कम से कम बुढ़ापे का ध्यान रखते हुए इसके लिए ईमानदारी से पहल करनी चाहिए।

उनका मानना है कि मुलायम सिंह यादव ही एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे सर्वाधिक मुसलमान आज भी जुड़ा हुआ है, आजम खां समेत अन्य कोई भी मुस्लिम नेता ऐसा नहीं है, जो इस मामले में मुलायम से आगे हो। मुलायम सिंह चाहें तो वह मुसलमानों को समझाकर मंदिर निर्माण का काम शुरू करा सकते हैं।

कश्मीर मुद्दे के सवाल पर चिन्मयानंद ने कहा कि मुफ्ती महबूबा सोनिया के साथ कभी सरकार नहीं बनाएंगी, उनके समर्थन से सिर्फ भाजपा की ही सरकार कश्मीर में बनेगी, क्योंकि कश्मीरी नेता भली-भांति जानते हैं कि वहां जो स्थिति है, उससे निपटने के लिए केंद्र से पृथक नहीं चला जा सकता। जिस पार्टी की केंद्र में सरकार होगी, उसी के समर्थन से कश्मीर में सरकारें चली हैं। दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

'बनवा सकता हूं नीतीश और भाजपा की सरकार'

only mulayam singh can help to make ram temple

बिहार में नीतीश-लालू गठबंधन और वर्तमान हालात पर स्वामी चिन्मयानंद ने दो टूक कहा कि यदि केंद्र सरकार अमित शाह के बजाय उन्हें बिहार की जिम्मेदारी सौंप दे, तो वह दो दिन में नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार वहां बनवा देंगे।

उनका कहना है कि लालू के साथ नीतीश को बिहार की कम अपनी इमेज बचाने की अधिक जरूरत महसूस हो रही है। वह अपनी छवि बचाना चाहते हैं, जो सिर्फ भाजपा के साथ ही संभव है।

बीजेपी को भी नीतीश से अच्छा कोई नहीं मिलेगा और यह बात दोनों जानते भी हैं। बोल कि लालू यादव ने जिनके साथ सरकार चलाई, आज वही उनके नियंत्रण में नहीं है। जब लालू अपने लिए उन लोगों को नियंत्रित नहीं कर पाए तो नीतीश के लिए कैसे कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed