फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   only lower house will change rule for leader of opposition

नेता प्रतिपक्ष पर सदन बदल सकता है नियम: महाजन

Tue, 19 Aug 2014 07:50 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
only lower house will change rule for leader of opposition

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा है कि अगर किसी दल के सदस्यों की संख्या सदन के कुल सदस्यों की संख्या के 10 फीसदी से कम हो तो ऐसी स्थिति में नेता प्रतिपक्ष पद के लिए सदन नियमों में बदलाव कर सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पीकर के पास कोई व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता। स्पीकर को भी नियमों का पालन करना पड़ता है। लोकसभा अध्यक्ष के लिए तय निर्देशों में कहा गया है कि सदन की कुल सदस्य संख्या के 10 फीसदी के बराबर सदस्य वाले दल को विपक्ष के नेता का पद दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुमित्रा महाजन ने ली कानूनी राय

only lower house will change rule for leader of opposition

महाजन ने कहा कि अगर कोई इसमें बदलाव चाहता है तो इसे देखने के लिए एक समिति गठित की जा सकती है। लेकिन उन्हें नियमों का पालन करना होता है। वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि किसी दल को विपक्ष के नेता का पद देने का उनका फैसला निर्देशों पर आधारित होता है। इस बारे में स्पीकर को दिया गया निर्देश बिल्कुल साफ है। इस मामले में फैसला करने से पहले मैंने कानूनी राय भी ली।

कांग्रेस का क्या है दावा?

only lower house will change rule for leader of opposition

कुल 543 सदस्यीय लोकसभा में कांग्रेस के 44 सांसद हैं और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन सदन में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए उसके सदस्यों की संख्या 55 होनी चाहिए। हालांकि कांग्रेस यह दावा कर रही है कि चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत यूपीए के 56 सदस्य हैं और विपक्ष के नेता पद पर उसका अधिकार बनता है। महाजन ने कहा कि वर्ष 1980 और 1984 के लोकसभा में कोई सांसद विपक्ष का नेता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed