मवेशियों की खरीद ही नहीं, कुरबानी भी कर सकते हैं ऑनलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप बकरा खरीदने के लिए हाट जाने में असमर्थ हैं अथवा फ्लैट या किसी तंग जगह रहने की वजह से कुरबानी देने में परेशानी आ रही है तो चिंता न करें।
ऐसे लोगों की मुश्किलें आसान करने के लिए कई संस्थाओं ने आनलाइन मवेशियों की खरीद के साथ कुरबानी देने की भी व्यवस्था की है। आपको इसके लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आप कुरबानी के बकरा, दुम्बा या भैंस का विकल्प चुन सकते हैं।
भुगतान आनलाइन करनी होगी। दावत-ए-इस्लामी नामक संस्था ने इसके लिए आनलाइन बुकिंग शुरू भी कर दी है। बड़े शहरों में घरों में जगह की किल्लत, बाजार की भागदौड़ और नई पीढ़ी को बकरों की पहचान में आ रही परेशानियों के मददेनजर बकरीद के मौके पर कई संस्थाएं आगे आई हैं।
दो दर्जन से अधिक संस्थाएं सक्रिय
उनकी ओर से आनलाइन मवेशी खरीदने से लेकर कुरबानी देने का इंतजाम किया गया है। वर्तमान में इंटरनेट पर ऐसी दो दर्जन से अधिक संस्थाएं सक्रिया हैं और अपने बेवसाइट के माध्यम से आनलाइन कुरबानी की बुकिंग का इंतजाम किया है।
इसमें दावत-ए-इस्लामी प्रमुख है। इसने दुनिया के कई छोटे-बड़े देशों में कुरबानी की व्यवस्था की है। इस संस्था ने बकरे की कुरबानी के लिए 15 हजार, बड़े मवेशियों के 9900 और ऊँट की कुरबानी के लिए 1.5 लाख रुपए तय किए हैं।
इसी तरह, दूसरी बेवसाइट में भैंस के लिए 50 अमेरिकी डॉलर और बकरे-भेड़ के लिए 100 अमेरिकी डॉलर अदा करने को कहा गया है। 25 सितंबर की बकरीद है। तीन दिन तक कुरबानी का सिलसिला चलेगा। तमाम बेवसाइटों पर 22 सितंबर तक बुकिंग की समय सीमा निर्धारित है।
गरीबों में तकसीम हो होगा कुरबानी का मीट
आनलाइन बुकिंग के बाद संस्थाएं सुविधानुसार अलग-अलग शहरों में बकरे और दूसरे मवेशी खरीदने के बाद कुरबानी कर उसके मीट गरीबों में बांट देंगी। जबकि मवेशियों के खाले मदरसों को आर्थिक इमदार स्वरूप दिए जाएंगें। खालों को बाजार में बेचने के बाद उससे मिलने वाले पैसे से मदरसों के संचालन में मदद मिलेगी।
आनलाइन कुरबानी की सुविधा उपलब्ध कराने वाली बेवसाइट-
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमाउंड फाउंडेशन डॉट कॉम
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हदिया डॅट ओआरजी
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॅट आईआरडब्ल्यू डॉट ओआरजी
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लू डॉट आईएमआरसी डॉट डब्ल्यूएस
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट लाइफ उसा डॉट ओआरजी
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लू मार्कजउलमारिफ डॉट ओआरजी
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ऑनलाइनकुरबानी डॉट कॉम
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू कुरबानी विथ दावत-ए-इसलामी डॉट कॉम