फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   onion price 90 rupee per kg

90 पर पहुंचा प्याज, जल्द बनाएगा सैकड़ा

Tue, 22 Oct 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
onion price 90 rupee per kg

थोक और फुटकर बाजार में प्याज की कीमत एक बार फिर आसमान नर पहुंच गई है। और प्याज आपको फिर से रूलाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


फुटकर बाजार में प्याज 90 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली समेत मुबंई, कोलकत्ता और वाराणसी में प्याज की कीमतें 90 रुपए प्रतिकिलो के स्तर पर पहुंच गई हैं।

टीएनएन के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अलवर(राजस्थान) और इंदौर(मध्य प्रदेश) से प्याज की आपूर्ति की जाती है। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के चलते बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं।

दीपावली के त्योहार तक प्याज की कीमत 100 रुपए प्रतिकिलो के स्तर तक पहुंच सकती है, अगर प्याज की आपूर्ति आगे भी प्रभावित रही तो आम जनता को प्याज खूब रुलाएगा।
विज्ञापन


थोक बाजार में प्याज की कीमत रविवार को बढ़कर 65 रुपए प्रतिकिलो के स्तर पर पहुंच गई थी जबकि फुटकर बाजार में प्याज की कीमत 90 रुपए की कीमत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्याज की नई आवक बाजार में आने में अभी 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में प्याज की कीमत बढ़ने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed