फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one thousand rupee penalty on rahul gandhi

अदालत ने किया राहुल गांधी पर एक हजार रुपये जुर्माना

Thu, 15 Aug 2013 01:44 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
one thousand rupee penalty on rahul gandhi

तीन बार समन भेजने पर भी पेश न होने पर चंडीगढ़ में जिला अदालत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक हजार रुपये जुर्माना किया है। साथ ही उन्हें दस्ती नोटिस जारी कर खुद पेश होकर जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश की चुनाव रैली में यूपी के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ जिला अदालत में एक याचिका विचाराधीन है।
विज्ञापन


यह याचिका 11 नवंबर 2011 को ग्लोबल ह्यूमन राइट काउंसिल के चेयरमैन अरविंद ठाकुर और अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता शिवमूर्ति यादव ने दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमूर्ति स्वयं भी यूपी के जिला सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी ने अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान रोजगार के लिए यूपी के लोगों के पलायन को लेकर सख्त टिप्पणी की थी।


याचियों की दलील थी कि मजदूरी करने वालों की तुलना भीख मांगने वालों से कर मेहनतकश लोगों के दिल को ठेस पहुंचाई गई। वकील अरविंद ठाकुर ने बताया कि बुधवार को भी राहुल गांधी पेश नहीं हुए।

इस पर अदालत ने उन्हें जुर्माना लगाते हुए अगली बार खुद पेश होने के लिए दस्ती समन जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed