फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   one crore worth jewellery theft.

राजधानी एक्सप्रेस से एक करोड़ के जेवर चोरी

Wed, 25 Feb 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Wed, 25 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
one crore worth jewellery theft.

राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान फरीदाबाद के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में एक करोड़ के जेवरात व एक लाख रुपये नकद रखे हुए थे।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को एसपी रेलवे से मिलकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 945/15 निवासी व्यापारी विमल कुमार जाखौदिया पत्नी प्रेमलता के साथ भोपाल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह डाउन राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच एच वन में सवार होकर निजामुद्दीन लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे झांसी से ट्रेन चलने के बाद बदमाश उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले गया। चलती ट्रेन में जब दंपति की नींद खुली, तब उनको पर्स चोरी होने का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में हीरे की दो चूड़ी, दो सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, हीरे के कान के छह बूंदे, हीरे का एक कड़ा, हीरे का गले का पेंडल, सोने के तीन हार, हीरा चकोर, घड़ी व एक लाख रुपये नकद रखा हुआ था। ट्रेन के निजामुद्दीन पहुंचने पर उन्होंने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed