एक 'ऑस्ट्रेलिया' को रोज ढोती है भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को रेल बजट संसद में पेश होने जा रहा है। मोदी सरकार का यह पहला पूरा रेल बजट है।
पिछले साल जुलाई में मोदी सरकार का पहला अंतरिम रेल बजट तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने पेश किया था, जिसमें यात्री किराए में 14.2 प्रतिशत जबकि माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।
पिछले साल नवंबर में कार्यभार संभालने वाले वर्तमान केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सामने एक तरफ़ रेलवे की सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने तो दूसरी तरफ यात्री किराए को तर्कसंगत बनाने की चुनौती है।
भारतीय रेल: कुछ और तथ्य
:- 1951 में 53,596 किलोमीटर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क था
:- लगभग 36 फ़ीसदी रेलमार्ग का ही विद्युतीकरण।
:- सुरक्षा की कई योजनाओं के बावजूद अब भी 11,563 मानवरहित रेल फ़ाटक।
:- आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ़ 32 प्रतिशत रेलगाड़ियों में ही रेलवे सुरक्षा बल।
:- प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर (2.3 करोड़) यात्रियों को ढोने वाली भारतीय रेलवे में लाखों कर्मचारी काम कर रहे हैं।
:- यानी हर साल आठ अरब 39 करोड़ यात्री सफर करते हैं।