फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   on the appointment of judges government sent Letter political parties

जजों की नियुक्ति पर सरकार ने सियासी दलों को लिखा पत्र

Fri, 25 Jul 2014 07:23 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 07:23 AM IST
विज्ञापन
on the appointment of judges government sent Letter political parties

हाईकोर्टों और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के मौजूदा कॉलेजियम व्यवस्था को हटाने के लिए लाए जाने वाले बिल पर सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से मशविरा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को चिट्ठी लिख कर सीनियर जजों की नियुक्ति के लिए एक कानून की जरूरत पर सलाह मांगी है।

सरकार ने यह पहल यूपीए सरकार की ओर से मद्रास हाई कोर्ट के एक जज को सेवा विस्तार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम पर दबाव बनाने के खुलासे के बाद तेज कर दी है। इस जज पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे थे।

विज्ञापन

न्यायिक नियुक्ति आयोग लाने के पक्ष में सरकार

on the appointment of judges government sent Letter political parties

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर गोपाल सुब्रमण्यम को नियुक्त करने के लिए इसके कॉलेजियम की सिफारिश सरकार ने लौटा दी थी। इस मामले को देखते हुए भी अहम राजनीतिक दलों के नेताओं को लिखी गई प्रसाद की इस चिट्ठी का महत्व बढ़ गया है।

प्रसाद की चिट्ठी में कहा गया है कि सरकार राजनीतिक दलों और जाने-माने कानूनविदों से एक न्यायिक नियुक्ति आयोग गठित करने पर राय लेना चाहती है।

यह आयोग जजों को नियुक्ति करने के मौजूदा सिस्टम को हटा कर नया सिस्टम लागू करेगा। केंद्र इस संबंध में मौजूदा सत्र में बिल लाना चाहता है। इसके लिए एनडीए सरकार इस संबंध में इसके पहले यूपीए सरकार की ओर से लाए गए बिल में बदलाव लाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed