फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   on suryanamaskar yogiaditya nath

'जिन्हें सूर्य नमस्कार नहीं पसंद वे समूद्र में डूब जाएं'

Tue, 09 Jun 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 09 Jun 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
on suryanamaskar yogiaditya nath

अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले गोरक्ष पीठाधीश्वर और भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने योग दिवस के मुद्दे पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार का विरोध करने वालों को परंपरा की समझ नहीं है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सूर्य ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत है। उस ऊर्जा का विरोध करने वाले भारत में रहने के काबिल नहीं। पीएम मोदी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए दुनिया के 163 देश आगे आए हैं। इसमें 43 मुस्लिम राष्ट्र हैं। ऐसे में विरोध के स्वर फूटने से देश की प्रतिष्ठा पर आंच आएगी।
विज्ञापन


तीन दिनी रजत सिंहासन महोत्सव के आखिरी दिन अन्नपूर्णा दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने ये बातें समापन समारोह के दौरान कहीं।

अंधेरे कमरे में बिताए जीवन

on suryanamaskar yogiaditya nath

योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि जिन्हें सूर्य नमस्कार और योग से दिक्कत है वो समुद्र में जाकर डूब जाएं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से ही कहा कि ऐसे लोगों को अंधेरे कमरे में अपना जीवन बिताना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 21 जून को योग दिवस का आयोजन होगा। इससे देश को उसकी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और यह एक प्राचीन विधा है जिसे मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र भी आगे आया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग सूर्य नमस्कार को साम्प्रदायिक कह रहे है उन्हें यह पता होना चाहिए कि भगवान सूर्य ने कभी भी अपने प्रकाश में किसी प्रकार के ऊंच नीच का भेद भाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed