{"_id":"17166c50-392b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"on-1503-bsnl-customers-can-complain-about-balance-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल आए और बैलेंस कटे तो करें 1503 पर शिकायत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मिस्ड कॉल आए और बैलेंस कटे तो करें 1503 पर शिकायत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
आपके प्रीपेड मोबाइल पर +92, +93 या +99 से शुरु होने वाले 12 अंकों के अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिस्ड कॉल आए और जवाब में कॉल करने पर आपका बैलेंस कट जाए तो बीएसएनएल के कॉल सेंटर के नंबर 1503 पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मोबाइल से बैलेंस कटने की शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्था की है। उपभाक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए 1503 नंबर दिया गया है। इस नंबर पर बैलेंस कटने जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएनएल ने कॉल सेंटर पर मोबाइल से बैलेंस कटने की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता +92, +93, +99 से शुरू होने वाले 12 अंकों की अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल से बैलेंस कटने स्थिति में 1503 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन