फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   omar abdullah govt offers 3 lakh for rape in police custody

पुलिस हिरासत में रेप पर उमर सरकार देगी 3 लाख रुपए

Sun, 18 Aug 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 18 Aug 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah govt offers 3 lakh for rape in police custody

पीड़ितों को मुआवजा राशि देने के लिए जारी की गई एक सूची को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार विपक्ष और सहयोगी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गई है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा राशि देने के लिए एक नई सूची जारी की है। सूची के तहत रेप पीड़िता को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। अगर घटना पुलिस हिरासत में होती है तो मुआवजे की राशि तीन लाख रूपए होगी।
विज्ञापन


वैसे ही किसी व्यक्ति की मौत पुलिस हिरासत में होती है तो उसके घरवालों को तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। अन्य तरह के मामलों में मौत पर एक लाख रुपए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद इस सूची को जारी किया गया है। हालांकि यह मुआवजा राशि किस आधार पर तय किया गया इस बारे में मंत्रियों ने कुछ नहीं बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कहा कि वह सरकार का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनकी राय में कैबिनेट को 'रेप और उसके लिए मुआवजा' शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि किसी भी सभ्य समाज में रेप जैसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed