महिला राजनेता की नग्न तस्वीरें लीक
एक यूक्रेनी महिला राजनेता की नग्न तस्वीरें लीक होने का मामला सामने आया है। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
डेली मेल के मुताबिक पार्लियामेंट्री केंडिडेट ओल्गा युल्चाक ने दावा किया है कि किसी आईक्लाउड हैकर ने उनकी तस्वीरें चोरी कर ली हैं।
30 साल की ओल्गा की इन तस्वीरों ने यूक्रेन भर में तहलका मचाया हुआ है लेकिन उनका कहना है कि वे इसके लिए कतई शर्मिंदा नहीं हैं और ना ही उन्हें इससे फर्क पड़ता है।
ओल्गा युल्चाक ने कहा कि यह तस्वीरें तो कला को प्रदर्शित करती हैं ऐसे में किसी महिला को किस तरह डोमिनेट किया जा सकता है।
ओल्गा का पक्ष भी जानिए
ओल्गा युल्चाक के मुताबिक, "आज के समय में महिलाओं की नग्न तस्वरों को भद्दा समझा जाता है। मुझे ये बात समझ नहीं आती है। मुझे लगता है ये सिर्फ कला है।"
उन्होंने कहा कि,"दुनिया महान मास्टर के महान कामों की सराहना करती है, जैसे वैन गॉ, टिटियन और भी अन्य कलाकार। उन्होंने नग्न सुंदरता को उकेरा जिसकी तारीफ भी हुई।"
गौरतलब है कि यूक्रेन का संसदीय चुनाव 26 अक्तूबर को होगा। इससे पहले ही हॉलीवुड की कई महिला कलाकार इन दिनों सुर्खियों में हैं जिनकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए हैं।