{"_id":"cfe77f0a4a0f600e50543f8b28b0da7e","slug":"old-bollywood-heroine-rati-agnihotri-files-domestic-violence-case-on-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने पति पर करवाया मुकदमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने पति पर करवाया मुकदमा
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
बीते जमाने की बॉलीवुड अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी करने वाली रति ने अपने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और शारीरिक रूप से हमला करने करने की शिकायत दर्ज कराई है।
51 वर्षीय रति दक्षिण मुंबई के वर्ली क्षेत्र में अपने आर्किटेक्ट बिजनेसमैन पति व अभिनेता बेटे अनुज के साथ रहती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वे लंबे समय से हिंसा का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
डीसीपी जयकुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में मारने और प्रताड़ित किए जाने के पीछे किसी ठोस वजह का जिक्र नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रति ने पुलिस को 7 मार्च को अपने पति द्वारा पीटे जाने के बाद हाथों पर खरोंच के निशान दिखाते हुए मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी।