{"_id":"d0fbc4bd90781d119ffa26724b52dbde","slug":"oil-reserves-found-near-ahmedabad-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद के पास मिला तेल का बड़ा भंडार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अहमदाबाद के पास मिला तेल का बड़ा भंडार
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद के निकट कैम्बे बेसिन में तेल का बड़ा भंडार प्राप्त हुआ है जो कि इस वर्ष जमीन पर तेल की सबसे बड़ी खोज कही जा रही है।
विज्ञापन
अहमदाबाद आधारित जय मधोक ग्रुप की इकाई जय पालिकेम (इंडिया) लि. ने गुजरात के कैम्बे बेसिन के सीबी ओएनएन-20009/8 ब्लाक में पहले ही कुएं की खुदाई में तेल खोजा है। कंपनी ने गत जुलाई से दो कुएं की खुदाई की है जिनमें भारी मात्रा में तेल भंडार प्राप्त हुआ है।
खारेंटी-ए के कुओं में तेल मिलने के बारे में नियामक डीजीएचसी और सरकार को सूचना दी जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि जय पोलिकेम की खोज बहुत बड़ी है और पाडरा क्षेत्र में ओएनजीसी और इंगोली क्षेत्र में जीएसपीसी द्वारा जितना तेल उत्पादित किया जाता है उसके बराबर है।
विज्ञापन
ब्लॉक में जय पोलिकेम लि. का 87 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कैम्बे बेसिन दक्षिण में सूरत तक और उत्तर में संचोर तक फैला हुआ है। 59000 वर्ग किमी में यह हाईड्रोकार्बन संसाधन के साथ 15 बिलियन बैरेल्स से ज्यादा का क्षेत्र है।
विज्ञापन