{"_id":"be5a6df8-747d-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"occasionally-things-come-out-of-mouth-by-mistake-said-sushil-kumar-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कभी-कभी गलती से मुंह से बातें निकल जाती हैं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'कभी-कभी गलती से मुंह से बातें निकल जाती हैं'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजल गुरू की फांसी के बाद भी हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर अपने तेवर ढीले नहीं कर रही भाजपा के आक्रामक रुख को देखते गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने ही अपने तेवर ढीले कर लिए हैं।
विज्ञापन
जयपुर चिंतन शिविर के दौरान हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलने वाले शिंदे अब कह रहे है कि कभी-कभी गलती से मुंह से बातें निकल जाती हैं। जयुपर में शिंदे के बयान के बाद कांग्रेस ने भी ऐसा ही कहा था कि गलती से उनकी जुबान फिसल गई होगी।
विज्ञापन
अब खुद शिंदे ने यह कबूला है कि वह गलती से हिंदू आतंकवाद की बात कह गए थे। सोमवार को शिंदे ने कहा कि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता। अब भाजपा उन्हें काला झंडा दिखाना चाहती है तो दिखाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भाजपा के विरोध को कम करने के लिए ही अफजल की फांसी का फैसला किया तो उन्होंने सफाई दी कि मेरे बयान का अफजल की फांसी से कोई लिंक नहीं है।
विज्ञापन