{"_id":"880aea56c30d746ec7c27764955b799d","slug":"obar-planned-give-panic-button-on-his-taxies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदनामी के बाद उबर अब टैक्सियों में देगी 'पैनिक बटन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदनामी के बाद उबर अब टैक्सियों में देगी 'पैनिक बटन'
एजेंसी/मुंबई
Updated Sun, 08 Feb 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा चिंताओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबर भारत में सुरक्षा से जुड़ी दो खूबियां पेश करने की तैयारी में है। इनमें से एक टैक्सी में ‘पैनिक बटन’ वाली सुरक्षा की सुविधा शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले उबर उस समय विवादों में आ गई थी जब उसके एक ड्राइवर ने टैक्सी से छोड़ने के दौरान दिल्ली में एक महिला से दुष्कर्म किया था।
उबर के मुंबई में महाप्रबंधक शैलेश ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि कंपनी 11 फरवरी से इन-ऐप पैनिक (एसओएस) बटन से युक्त ऐसी सेवा पेश करने जा रही है, जिसमें आपात स्थिति में बटन दबाते ही स्थानीय पुलिस को सूचना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कंपनी दूसरी नेट फीचर सुविधा यह देगी कि जिसके तहत यात्री अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी अपने पांच मित्रों या पारिवारिक सदस्यों को दे सकेगा।
विज्ञापन