फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NYT mocks India with a cartoon on climate change

अमेरिकी अखबार ने फिर उड़ाया भारत का मजाक

Thu, 10 Dec 2015 07:46 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
NYT mocks India with a cartoon on climate change

अमेरिकी समाचार पत्र का एक कार्टून विवादों को न्योता दे सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने जलवायु सम्मेलन में भारत के रुख पर टिप्पणी करते हुए एक कार्टून छापा है। कार्टून में भारत को जिस प्रकार दिखाया गया है, व्यंग्यात्मक कम और आपत्तिजनक अधिक है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है पेरिस जलवायु सम्मेलन में भारत का रुख है कि विकसित देश, जिनके यहां प्रतिव्यक्ति कार्बन उत्सर्जन का दुष्प्रभाव अधिक है, वे उत्सर्जन कटौती अधिक करें, जबकि विकासशील देशों पर कम बोझ डाला जाए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस जलवायु सम्मेलन में दिए भाषण में कह चुके हैं कि भारत विकासशील देश है और उसे विकास का मौका दिया जाए। हालांकि विकसित देश भारत को राहत देने के लिए तैयार नहीं हैं। पश्चिमी मीडिया का कहना है कि भारत के रुख के कारण ही जलवायु के मसले पर ठोस समझौता नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मजाक उड़ा चुका है ये अखबार

NYT mocks India with a cartoon on climate change

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे कॉर्टून में भारत को एक हाथी के रूप में दिखाया गया है, जो पेरिस जलवायु सम्मेलन की ट्रेन के आगे ट्रैक पर अड़कर बैठ गया है। कार्टून का शीर्षक है-पेरिस जलवायु सम्मेलन में भारत। कार्टून में जो ट्रेन के दिखाई गई है, उसमें कोयले का इंजन लगा है, यानी ये कार्बन उत्सर्जन क प्रतीक है।

कार्टून का आशय यह है कि कार्बन उत्सर्जन के लिए भारत जिम्मेदार है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत का मजाक पहली बार नहीं उड़ाया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क टाइॅम्स ने भारत के मंगल मिशन का मजाक उड़ाया था।

भारत ने उस समय मंगल ग्रह के लिए अपना मिशन रवाना ‌किया था। मंगल ग्रह के लिए पहली बार ही सफल मिशन भेजना वाला भारत पहला देश बना था। उस समय न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक कार्टून छापा था, जिसमें गांव के एक आदमी अपने बैल के साथ एलीट स्पेश क्लब का दरवाज खटखटा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed