फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   NSA-level government talks big betrayal

'NSA वार्ता मोदी सरकार का सबसे बड़ा विश्वासघात'

Mon, 07 Dec 2015 11:34 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
NSA-level government talks big betrayal

बैंकॉक में हुई भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बातचीत को कांग्रेस पार्टी ने ‘बड़ा विश्वासघात’ बताया है। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह एक बड़ा विश्वासघात है।

विज्ञापन


यह वैसी हर बात के साथ विश्वासघात है जिसका सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया है।’

उन्होंने कहा कि अगर सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड के देखें तो पिछले 18 महीने में पाकिस्तान नीति बेतुकी रही है, कलाबाजी खाने जैसी रही है और 180 डिग्री पर यू टर्न लेने वाली रही है। निश्चित रूप से यह चरम है।

विज्ञापन

भटकाने के लिए तो नहीं है ये बातचीत

NSA-level government talks big betrayal

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘एनएसए स्तर की बातचीत ये यह सवाल भी उठता है कि कहीं मोदी सरकार का यह प्रयास देश का ध्यान राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से भटकाने के लिए तो नहीं है।’

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस बातचीत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया की निगाह में आए बिना बातचीत से मसलों का हल निकालने में प्रगति हो सकती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अच्छा लगा कि भारत और पाकिस्तान ने बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू की है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed