{"_id":"7b897ffe-df9f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"nrendra-modi-and-amit-shah-knew-about-ishrat-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-शाह को थी इशरत फर्जी एनकाउंटर की जानकारी? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी-शाह को थी इशरत फर्जी एनकाउंटर की जानकारी?
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी अमित शाह को इशरत जहां की हत्या के लिए रचे गए षडयंत्र की जानकारी थी। ये जानकारी फर्जी एनकाउंटर केस की जांच कर रही सीबीआई टीम के सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने इशरत और उनके साथियों की हत्या की योजना को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी का दावा है कि उनके पास इस बात का साक्ष्य है। साक्ष्य के तौर पर एक वार्तालाप है, जिसमें 'सफेद दाढ़ी' और 'काली दाढी' कोड वर्ड का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम ने एक पुलिसकर्मी के हवाले से बताया है कि संभवतः मोदी और अमित शाह को इशरत और अन्य तीन लोगों को गैरकानूनी तौर पर पुलिस हिरासत में रखे जाने की सूचना थी।
जांच टीम ने यह भी कहा है कि एक पुलिसकर्मी ने डीआईजी डीजी बंजारा को आईबी के अधिकारी राजिंदर कुमार से बातचीत करते सुना था, जिसमें बंजारा ने कहा था कि दोनों दाढी़ वालों ने इशरत और अन्य तीन लोगों की हत्या की योजना को मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि डीआईजी बंजारा शोहराबुद्दीन शेख और उसकी पत्नी कौसरबी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।
सीबीआई ने बताया है कि एनकाउंटर से घंटे भर पहले डीआईजी बंजारा ने दो बार अमति शाह से बात की थी। एक अन्य पुलिसकर्मी ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बताया है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राजिंदर कुमार है।
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस में सीबीआई 4 जुलाई को आरोपपत्र दाखिल करने वाली है।
गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने 15 जून, 2004 को अहमदाबाद में 19 वर्षीय इशरत जहां, जावेद शेख, अमजद अली राणा और जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था। इनका संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से होने की बात कही गई थी।
लेकिन सितंबर 2009 में अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसपी तमांग ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार दे दिया।