फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   np plans to dissolve karnataka assembly says bjp

कर्नाटक में विधानसभा भंग नहीं करेगी भाजपा

Tue, 26 Feb 2013 12:40 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 26 Feb 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
 np plans to dissolve karnataka assembly says bjp

कर्नाटक में सत्ताधारी दल के 13 विधायकों के इस्तीफे और दो अन्य विधायकों के पार्टी छोड़ने की चेतावनी देने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के अल्पमत में आने के आसार बन गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि वह अपना कार्यकाल पूरा होने से पूर्व विधानसभा भंग नहीं करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है। इसके चलते मई में यहां विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के 13 विधायकों ने कुछ हफ्ते पूर्व विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जबकि तीन अन्य विधायकों के इस्तीफे स्पीकर केजी बोपैया के समक्ष लंबित हैं। इस बीच, दो अन्य विधायकों, राजू गौड़ा और बेलुरू गोपालकृष्णा ने भी भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अगर ये दोनों विधायक पार्टी से इस्तीफा देते हैं और विधानसभा अध्यक्ष लंबित पड़े तीन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो प्रदेश सरकार के सामने अल्पमत में आने का संकट खड़ा हो जाएगा। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान कैबिनेट ने राज्य में सात मार्च से होने वाले शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर अपने एजेंडे में शामिल ज्यादातर सूचीबद्ध मुद्दों को आगे के लिए टाल दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed