फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now vishwa hindu parishad used kareena kapoor picture for love jehad.

लव जेहाद: विश्व हिंदू परिषद ने बनाया करीना को औजार

Thu, 08 Jan 2015 03:57 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
now vishwa hindu parishad used kareena kapoor picture for love jehad.

भगवा परिवार के विवादित मुद्दों पर नकेल लगाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश परवान नहीं चढ़ पा रही है। उत्तर प्रदेश में सांसद योगी आदित्यनाथ का लव जिहाद के खिलाफ अभियान थमने के बाद अब विहिप ने हिमाचल प्रदेश में अभियान को हवा देने की कोशिश शुरू की है।

विज्ञापन


लव जे़हाद के खिलाफ अभियान को धार देने के लिए विहिप ने अभिनेत्री करीना कपूर को अपना औजार बनाया है। हिमाचल प्रदेश विहिप के मुखपत्र हिमालय ध्वनि के संपादकीय में लव जेहाद और धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण को मुद्दा बनाया गया है।
विज्ञापन


लव जे़हाद के खिलाफ अभियान को नए सिरे से धार देने के प्रयास में मुखपत्र के कवर पेज पर आधे बुर्के में करीना की तस्वीर छापी गई है। इस मुखपत्र का विमोचन गुरूवार 8 जनवरी को होना है। लेकिन विमोचन से पहले ही कवर पेज पर करीना की तस्वीर से विहिप का यह मुखपत्र विवादित बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखपत्र के संपादकीय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा गया है। विहिप का कहना है कि पंद्रह साल पहले हिमाचल में मतांतरण के खिलाफ कानून बनाने में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सहयोगी आस्कर फर्नांडीस के जरिए रोड़ा अटकाने का प्रयास किया था।

लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आलाकमान के दबाव को खारिज करते हुए राज्य में मतांतरण के खिलाफ कानून बनाया। इस कदम के लिए भगवा परिवार ने वीरभद्र की तारीफ भी की है। हिमाचल में मतांतरण के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए विहिप ने कहा है कि आखिर क्या परिस्थितियां रही होंगी कि 15 साल पहले एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के हाईकमान का विरोध सहते हुए मतांतरण को रोकने के लिए कानून बनाना पड़ा।

क्यों छापा करीना का चेहरा?

now vishwa hindu parishad used kareena kapoor picture for love jehad.

मुखपत्र के कवर पर अभिनेत्री करीना कपूर की तस्वीर छापे जाने के सवाल पर पत्रिका की संपादक एवं विहिप की महिला विंग, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि करीना पब्लिक का चेहरा हैं। इसलिए उनकी तस्वीर छापी है।

ठुकराल का कहना है कि जाने-माने चेहरों को अपने आचरण का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जनता उनके आचरणों का अनुसरण करती है। युवा करीना सरीखे चेहरों के पीछे आकर्षित होता है, उनके जैसा बनने और करने का प्रयास करता है। वैसे शादी के समय करीना ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे मुस्लिम धर्म कबूल नहीं करेंगी।

अपना उपनाम कपूर नहीं छोड़ेंगी बल्कि उसके साथ खान का ही उपयोग करेंगी। लेकिन कई दफे उन्हें मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाते देखा गया है। ठुकराल ने कहा कि करीना दोहरी जिंदगी जी रही हैं। यदि उन्होंने प्यार किया है तो वे पूरी तरह से मुस्लिम धर्म अपना लें। उनके इस दोहरे आचरण का युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। वे प्रेरित हो रहे हैं उनकी राह चलने को। हिमाचल की कई बहनों ने आकर हमसे इस बात की शिकायत की है।

हिमाचल प्रदेश में मतांतरण और बढ़ते लव जे़हाद के मामलों पर विहिप नेत्री का कहना है कि लव जे़हाद का मुद्दा बेशक अभी सामने आया है। लेकिन यह पिछले दस-पंद्रह सालों से लगातार चल रहा है। हिमाचल में बीते दो-तीन सालों में 300-400 लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की गई है। सीधे विहिप के पास ही ऐसी 16 शिकायतें सामने आई हैं। जिसमें महज दो लड़कियां वापस लाई जा सकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed