फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now use 'Ticket Jugad' to get confirm rail ticket

कन्फर्म रेल टिकट चाहिए तो ‘टिकट जुगाड़’ लगाइये

Mon, 15 Feb 2016 09:02 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
Now use 'Ticket Jugad' to get confirm rail ticket

दो छात्रों ने मिलकर एक मोबाइल ऐप ‘टिकट जुगाड़’लांच किया है जो कन्फर्म टिकट दिलाने में मददगार है। यह ऐप कन्फर्म टिकट के लिए वैकल्पिक रूटों की खोज करता है। इनमें से एक छात्र आईआईटी का है।

विज्ञापन


ऐप बनाने वालों छात्रों में से एक रुणाल जाजू ने कहा कि टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन के आधार पर कुछ कोटे होते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी स्टेशन से टिकट बुक कर रहे हैं और आपको वेटिंग लिस्ट मिल रही है तो संभव है कि उससे पिछले स्टेशन से कन्फर्म टिकट मिल जाए।
विज्ञापन


अगर आप खुद से ऐसे स्टेशनों की खोज करते हैं तो यह एक कठिन काम है लेकिन मोबाइल जुगाड़ ऐप के जरिए यह खोज आसानी से हो जाती है।

एजेंट खुद ऐसे टिकट बुक करा वसूलते हैं मनमाना दाम

Now use 'Ticket Jugad' to get confirm rail ticket

उन्होंने कहा कि कुछ टिकट एजेंट बिना किसी ऐप की मदद से खुद से इस तरह की गणना कर कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इसके लिए वे ज्यादा पैसा वसूलते हैं।

मालूम हो कि छात्रों का यह ऐप मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप आईआईटी खड़गपुर के दूसरे वर्ष के छात्र जाजू और उसके चचेरे भाई शुभम बलदावा ने मिलकर विकसित किया है।

बलदावा एनआईटी जमशेदपुर के छात्र हैं। आईआईटी के एंटरप्रेन्योरशिप सेल ने इस ऐप को प्रोत्साहित किया है और इस स्टार्ट अप को आईआईटी खड़गपुर के वार्षिक ग्लोबल बिजनेस मॉडल कंपटीशन में डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed