फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now the BJP raised the question, where are now Rahul Gandhi?

भाजपा ने उठाया सवाल, अब कहां हैं राहुल गांधी?

Sat, 22 Jun 2013 10:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now the BJP raised the question, where are now Rahul Gandhi?

उत्तराखंड की भीषण त्रासदी के मद्देनजर भाजपा ने यूपीए सरकार के खिलाफ अपना जेल भरो आंदोलन एक बार फिर स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


इधर, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड यात्रा पर उंगली उठाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने जानना चाहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिरकार कहां हैं।

भाजपा के सभी सांसद और विधायक उत्तराखंड राहत कोष में अपना एक माह का वेतन देंगे।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को जेल भरो आंदोलन दोबारा स्थगित करने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि देशभर में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी ऊर्जा आपदा के पीड़ितों की मदद व राहत कार्य में लगाएं।

भाजपा का यह जेल भरो आंदोलन पहले 27 मई से दो जून तक चलना था, लेकिन छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के कारण टाल दिया गया था।

इसके बाद पार्टी ने गोवा सम्मेलन में इसे 17 से 30 जून तक  चलाने का ऐलान किया, लेकिन अब फिर स्थगित करना पड़ा।

इधर, मोदी की यात्रा पर उंगली उठाने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा भाजपा ने कहा कि उन्हें आखिरकार क्या परेशानी है।

पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि आज जब उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा आई है, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहां हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस समेत दिग्विजय सिंह को यह बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब तक के अनुभव बताते हैं कि राष्ट्रीय आपदा या बड़ी घटनाओं के समय राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं रहते हैं। दिल्ली गैंगरेप कांड भी इसका सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के मंत्रियों की गलत बयानबाजी से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को साफ करना चाहिए कि किन-किन एजेंसियों में तालमेल नहीं है क्योंकि केंद्र व उत्तराखंड में तो कांग्रेस की ही सरकारें हैं। इस तरह के बयानों से पीड़ितों का हौसला टूटा है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का आरोप है कि दिल्ली में उनके  प्रयासों से जुटाई राहत सामग्री को उत्तराखंड सरकार ने लेने से इंकार कर दिया।


कोश्यारी के निजी सहायक जगदीश भाकुनी के अनुसार दिल्ली से तीन ट्रक सामान उत्तराखंड निवास भेजे गए लेकिन अफसरों ने कहा कि राहत के लिए सिर्फ चेक या कैश में पैसा ही दे सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने सामान से लदे तीनों ट्रक उत्तराखंड भाजपा के पास भिजवा दिए।

भाजपा के सांसद और विधायक देंगे एक माह का वेतन
भाजपा के सांसद और विधायक अपने एक माह का वेतन उत्तराखंड की त्रासदी के मद्देनजर राहत कोष में देंगे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed