फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now process of driving license would also be smart

अब ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया भी होगी ‘स्मार्ट’

Thu, 27 Dec 2012 09:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 27 Dec 2012 09:26 AM IST
विज्ञापन
now process of driving license would also be smart

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फॉर्म को खरीदने, जमा करने और फिर परीक्षण (टेस्ट) की खातिर बार-बार संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के दफ्तर नहीं जाना होगा। आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर टेस्ट का अप्वाइंटमेंट हासिल कर सकेगा। औपचारिकताएं पूरी करने के लिए महज एक बार आरटीओ दफ्तर जाना होगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर आवेदकों को यह सुविधा मुहैया कराएगा। नई व्यवस्था के तहत विभाग प्रशिक्षु एवं स्थाई डीएल के सभी फॉर्म और उनकी फीस का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करेगा। आवेदक जैसे ही ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे उन्हें तुरंत टेस्ट का अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा। टेस्ट के अप्वाइंटमेंट की तारीख पर आवेदक को विभाग में जाकर उम्र, शैक्षिक योग्यता, स्थाई पते के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतिलिपि देने होगी।
विज्ञापन


यहीं नहीं आवेदक कंप्यूटर पर बायोमेट्रिक्स अंगूठा निशान, फोटो एवं डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज कराने होंगे। डीएल की फीस जमा करने के बाद उसको 25 रुपये के डाक टिकट लगे स्पीड पोस्ट लिफाफे पर खुद का नाम-पता लिखकर देना होगा। आरटीओ इसी से स्मार्ट कार्ड डीएल आवेदक के पते पर भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दस जिलों में सुविधा
प्रथम चरण में 9 जनवरी से लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, झांसी, इलाहाबाद, बाराबंकी, वाराणसी, अलीगढ़ जिले के लोगों को घर बैठे डीएल बनाने की सुविधा दी जाएगी। जबकि अन्य जिलों के लोगों को अप्रैल तक यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन
प्रदेश के सभी आरटीओ दफ्तर एवं एनआईसी ऑनलाइन हो चुके हैं। आवेदकों के ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड डीएल बनते ही उसका ब्यौरा एनआईसी की एजेंसी के सॉफ्टवेयर में अपलोड हो जाएगा। नई व्यवस्था की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। इसकी शुरुआत परिवहन मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह करेंगे। माना जा रहा है कि जिस दिन दस जिलों में स्मार्ट कार्ड डीएल की नई व्यवस्था शुरू होगी, उसी दिन मंत्री इस वेबसाइट का उद्घाटन करेंगे।


'स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था प्रभावी होने से आवेदकों को काफी सुविधा मिलेगी। वह ऑनलाइन समय लेकर तय वक्त पर अपने उम्र एवं पते के मूल प्रमाण की जांच एवं छाया प्रति दे सकेंगे। यानी डीएल बनवाने के लिए सिर्फ एक बार आरटीओ दफ्तर में दस्तक देनी होगी।'
- वीके सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed