फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now politicians are in favor of sreesanth

श्रीसंत की वापसी के लिए अब माननीयों ने संभाला मोर्चा

Fri, 07 Aug 2015 09:11 AM IST
हेमंत रस्तोगी / अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Aug 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
now politicians are in favor of sreesanth

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के बाद केरल के स्पीडस्टर एस श्रीसंत की वापसी के मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है।

विज्ञापन


क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी का बीड़ा कई माननीयों ने उठा लिया है। सांसदों के इस ग्रुप ने इस तेज गेंदबाज की वापसी के लिए बीसीसीआई से भी बात की है।

इस संबंध में बोर्ड के एक नहीं बल्कि कई पदाधिकारियों से श्रीसंत को राहत देने के लिए कहा गया है। हालांकि बोर्ड इस गेंदबाज को राहत देने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी दिखाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्रीयता का मामला बन गया!

now politicians are in favor of sreesanth

श्रीसंत की क्रिकेट के मैदान में वापसी अब एक क्षेत्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। केरल के विभिन्न पार्टियों के सांसद श्रीसंत के लिए आगे आ खड़े हुए हैं। उनके लिए इस गेंदबाज की वापसी पार्टीवाद से ऊपर उठकर क्षेत्रीयता का मामला बन गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान में अलप्पुझा से कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने अमर उजाला को बताया कि श्रीसंत को अब अदालत ने बरी कर दिया है। ऐसे में बीसीसीआई को भी उन पर लगे प्रतिबंध को हटा देना चाहिए।

उनकी अगुवाई में सांसदों ने बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर के अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजीव शुक्ला और पूर्व बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार से इस संबंध में बात की है।

विज्ञापन

अभियान को आगे जारी रखेंगे

now politicians are in favor of sreesanth

बोर्ड ने उन्हें सिर्फ इतना ही कहा है कि वह श्रीसंत के केस को बोर्ड होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक में रखेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि वह श्रीसंत से प्रतिबंध हटाने के अभियान को आगे जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने भी श्रीसंत की क्रिकेट पिच पर वापसी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पूरी सहायता देने का खुला ऐलान पहले ही कर दिया है।

वहीं बोर्ड से जुड़े सूत्र बताते हैं कि श्रीसंत को लेकर उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन बोर्ड ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाह रही है, जिससे उसे आगे मुश्किलों का सामना करना पड़े।

विज्ञापन

काफी सुबूत मौजूद

now politicians are in favor of sreesanth

सूत्र यह भी बताते हैं कि बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने इन सांसदों को यह भी बताया है कि अदालत का फैसला कुछ भी आय हो, लेकिन श्रीसंत के खिलाफ उनके पास काफी सुबूत मौजूद हैं।

बोर्ड इसके भी इंतजार में है कि इन खिलाड़ियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में तो अपील नहीं हो रही है। लेकिन यह बात तय है कि श्रीसंत पर प्रतिबंध हटाने को लेकर बोर्ड पर राजनैतिक दबाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed