फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now mid day meal in private schools

अब निजी स्कूलों में भी मिलेगा मिड-डे मील

Thu, 31 Jan 2013 08:38 PM IST
नई दिल्ली/बृजेश सिंह
नई दिल्ली/बृजेश सिंह Updated Thu, 31 Jan 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
now mid day meal in private schools

केंद्र सरकार ने वर्ष 2013-14 से मिड-डे मील का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस विस्तार के पहले चरण में जनजाति, दलित तथा मुसलिम बहुल जिलों में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी मिड-डे मील योजना में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा जिन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं चलती हैं, वहां प्री-प्राइमरी के बच्चों को भी दोपहर में मिड-डे मील दिया जाएगा।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में मिड-डे मील योजना पर केंद्र सरकार ने कुल 12000 करोड़ रुपये देश के सभी राज्यों को उपलब्ध कराए थे। अभी तक यह योजना केवल सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं तक के बच्चों के लिए थी। अब इसका दायरा बढ़ाने तथा अन्य मदों में खर्च बढ़ने के कारण अगले बजट में 18000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वर्ष 2007-08 में जब मिड-डे मील योजना शुरू की थी तो पहले साल इस मद में केंद्र ने कुल 5835 करोड़ रुपये जारी किए थे। तब से लगातार साल दर साल योजना के विस्तार के साथ ही इस मद में बजट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में मिड-डे मील योजना को सरकार की विशेष उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया था। अब यह योजना सरकारी स्कूलों तक सीमित न रहकर निजी स्कूलों के बच्चों के लिए भी लागू की जा रही है।


यही नहीं जानकारी के अनुसार आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में आरक्षित पच्चीस प्रतिशत सीटों पर पढ़ रहे छात्रों को भी मिड-डे मील योजना का लाभ देने पर सहमति बन चुकी है। ऐसे स्कूलों में बच्चों को सीधे खाना देने के बजाय नकद भुगतान देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए है कि निजी स्कूलों में केवल 25 फीसदी बच्चों के लिए किसी एजेंसी द्वारा दोपहर खाना उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed