फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now credit card is acceptable as I card during train journey

रेल यात्रा के दौरान पहचान पत्र का काम करेगा क्रेडिट कार्ड

Wed, 29 Jul 2015 01:26 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
Now credit card is acceptable as I card during train journey

अब यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने तत्काल टिकट पर यात्रा करने वालों के लिए पहचान पत्र के तौर पर क्रेडिट कार्ड को भी मान्य कर दिया है। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए ज़रूरी पहचान पत्रों के नियम में बदलाव का ऐलान किया है।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि इंटरनेट के जरिए या खिड़की पर तत्काल टिकट पाने के लिए अब पहचान पत्र की फोटोकॉपी या उसकी जानकारी देना अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन


अब यात्रा के दौरान यात्रियों को सिर्फ मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राज्य या केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए सीरियल नंबर वाले फोटो पहचान पत्र, किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज की ओर से जारी किए गए फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति टीसी को दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टिकट पर एक से ज्यादा यात्रियों के यात्रा करने पर एक ही यात्री को दिखाना हो पहचान पत्र।

अब इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र मान्य होगा

Now credit card is acceptable as I card during train journey

1. वोटर आईडी कार्ड

2. पासपोर्ट

3. पैन कार्ड

4. ड्राइविंग लाइसेंस

5. आधार कार्ड

6. फ़ोटो आईकार्ड (केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी नंबर सहित)

7. फ़ोटो आईकार्ड (ज़िला, तहसील प्रशासन या ग्राम पंचायत की ओर से जारी नंबर सहित)

8. मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से जारी छात्र पहचान पत्र

9. राष्ट्रीय बैंक से जारी फ़ोटो युक्त पासबुक

10. बैंकों से जारी लैमिनेटेड फ़ोटो युक्त क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed