फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Now constable found dead in Vyapam Case

व्यापमं घोटालाः चार दिन में चार मौतें, अब तक 46

Tue, 07 Jul 2015 12:43 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Now constable found dead in Vyapam Case

मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले में मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले से जुड़े एक कांस्टेबल की मौत हो गयी है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मृतक का नाम रमाकांत पांडे है और वह ओरछा में पोस्टेड था। पुलिस को उसका शव पंखे से लटका मिला है। खबर के अनुसार एसटीएफ ने कुछ माह पूर्व ही रमाकांत से व्यापमं घोटाले में पूछताछ की थी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि रमाकांत शराब की लत थी। इस मामले में यह 46वीं मौत है।

इससे पूर्व कल ही महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका कुशवाहा ने खुदकुशी कर ली थी। उसने सागर में पुलिस एकाडमी के सामने तालाब में कूदकर जान दे दी थी। इसे व्यापम घोटाले से देखा जा रहा है क्योंकि भर्ती व्यापमं के तहत ही हुई थी और उसी में घोटाले पर एसआईटी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए मामले पूरी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीबीआई जांच से इंकार करते हुए कहा कि वह मामले में एसआईटी जांच से संतुष्ट हैं,लेकिन अगर कोर्ट का आदेश होगा तो वह जरूर इस पर विचार करेंगे।

उमा को लगता है डर

Now constable found dead in Vyapam Case

वहीं केंद्र सरकार में मंत्री उमा भारती को मामले से जुड़े लोगों मौतों से डर लगने लगा है। उनका कहना है कि उन्हें इस मामले में अपने लोगों की जान जाने का भी डर सता रहा है।

उन्होंने कहा कि सिलसिलेवार मौतों पर मध्यप्रदेश में अफरातफरी फैली गई है। ऐसे में उन्हें इस जांच से जुड़े अपने लोगों की जान जाने का भी डर सता रहा है। इस दौरान इशारों इशारों में मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए उमा ने कहा कि इस मामले का खुलासा होने के बाद सीबीआई की जांच का सुझाव देने वाली वह पहली राजनीतिज्ञ थीं।

उन्होंने अपनी इस चिंता से मुख्यमंत्री शिवराज को अवगत कराने का भी दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed