{"_id":"16f1e31c-760c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"now-complain-case-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस वालों के खिलाफ दर्ज कराएं मामला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब पुलिस वालों के खिलाफ दर्ज कराएं मामला
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Thu, 14 Feb 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर दिल्ली पुलिस के अधिकारी व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई शिकायत है, तो किसी थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जल्द ही एक नया थाना खुलने जा रहा है।
विज्ञापन
यह थाना दिल्ली पुलिस की विजिलेंस (सतर्कता विभाग) का होगा। दिल्ली पुलिस के इस 182वें थाने का नाम होगा, ‘विजिलेंस थाना।’ इस थाने में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा सकेगा। दिल्ली में पहली बार ऐसा थाना खुल रहा है, जहां सिर्फ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना की ओर से विजिलेंस थाना खोलने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विजिलेंस का दफ्तर आसफ अली रोड पर स्थित दिल्ली पुलिस भवन में स्थित है। विजिलेंस थाने का प्रभारी इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होगा।
विज्ञापन
विजिलेंस के उपायुक्त पीसी होता ने बताया कि अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन अभी यह तय नहीं किया गया है कि थाना किस तरह काम करेगा, किस तरह की और किस अधिकारी स्तर से शिकायतें रेफर होकर आएंगी। इतना जरूर है कि यह विशेष तरह का पुलिस स्टेशन होगा।
कुछ अधिकारियों का कहना है कि इस थाने में ज्यादातर पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही मामले दर्ज होंगे। अगर कोई पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है या फिर किसी मामले में पक्षपात करता है, तो उसके खिलाफ इस थाने में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।