{"_id":"d882115c-0cc4-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"now-commando-will-deal-with-pirates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समुद्री लुटेरों से निबटेंगे कमांडो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब समुद्री लुटेरों से निबटेंगे कमांडो
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 03 Oct 2012 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय व्यापारिक जहाजों को समुद्री लुटेरों के हमले से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ के सशस्त्र कमांडो तैनात करने का फैसला किया है। सरकार ने नौसेना की स्पेशल फोर्स की मदद से अर्द्धसैनिक बल के करीब 100 जवानों को विशेष ट्रेनिंग देने को हरी झंडी दे दी है। इन जवानों को मरीन कमांडो (मारकोस) नाम दिया गया है। जहाज पर सुरक्षा के लिए एक कमांडर समेत पांच सदस्यीय दल तैनात किया जाएगा।
कानून मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सलाह लेने के बाद इन दस्तों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इन जवानों को जहाजों पर तैनात किया जाएगा और इन्हें लंबी दूरी तक मार करने वाले विशेष हथियार भी दिए जाएंगे।
सूत्र ने कहा, ‘इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले नियम तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों की समीक्षा की जा रही है और इसे सीआईएसएफ के पहले दस्ते की तैनाती से पहले तैयार कर लिया जाएगा।’ इस साल के अंत तक इन कमांडो की तैनाती हो सकती है। यह विशेष दस्ता जहाज के साथ हिंद महासागर से सोमालिया तक जाएगा और वापसी में उसे सकुशल भारत तक पहुंचाएगा। सोमालिया समुद्री लुटेरों के लिए काफी कुख्यात माना जाता है। वर्तमान में भारतीय झंडे के साथ यात्रा कर रहे जहाजों को विदेशी सुरक्षा एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता है।