फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   now commando will deal with pirates

अब समुद्री लुटेरों से निबटेंगे कमांडो

Wed, 03 Oct 2012 12:40 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 03 Oct 2012 12:40 AM IST
विज्ञापन
now commando will deal with pirates
भारतीय व्यापारिक जहाजों को समुद्री लुटेरों के हमले से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ के सशस्त्र कमांडो तैनात करने का फैसला किया है। सरकार ने नौसेना की स्पेशल फोर्स की मदद से अर्द्धसैनिक बल के करीब 100 जवानों को विशेष ट्रेनिंग देने को हरी झंडी दे दी है। इन जवानों को मरीन कमांडो (मारकोस) नाम दिया गया है। जहाज पर सुरक्षा के लिए एक कमांडर समेत पांच सदस्यीय दल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


कानून मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सलाह लेने के बाद इन दस्तों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इन जवानों को जहाजों पर तैनात किया जाएगा और इन्हें लंबी दूरी तक मार करने वाले विशेष हथियार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले नियम तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों की समीक्षा की जा रही है और इसे सीआईएसएफ के पहले दस्ते की तैनाती से पहले तैयार कर लिया जाएगा।’ इस साल के अंत तक इन कमांडो की तैनाती हो सकती है। यह विशेष दस्ता जहाज के साथ हिंद महासागर से सोमालिया तक जाएगा और वापसी में उसे सकुशल भारत तक पहुंचाएगा। सोमालिया समुद्री लुटेरों के लिए काफी कुख्यात माना जाता है। वर्तमान में भारतीय झंडे के साथ यात्रा कर रहे जहाजों को विदेशी सुरक्षा एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed